Breaking News

जागरूकता : जनसहयोग से आधा दर्जन तालाबों की सफाई

  • महापौर व आयुक्त ने सराहना की
  • ऐसे अभियान से जुड़कर भविष्य के लिए जल संरक्षित व सुरक्षित कर सकते हैं

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्गं/ नगर निगम द्वारा लगातार तालाबों की साफ-सफाई कर संरक्षण करने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत शहर में पांच तालाबों की सफाई जनप्रतिनिधियों और आम जनता की मदद से की गई। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने श्रमदान करते हुए तालाबों की सफाई की गई। तालाब के किनारे उगी झाडियां काटी गई और तालाब से कचरा व पॉलीथिन निकाला गया। शीतला तालाब (कसारीडीह), पोटिया तालाब, लुचकी तालाब, डोंगिया तालाब, बघेरा तालाब व बाबू तालाब की सफाई की गई।

महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि तालाबों की सफाई के लिए जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का प्रयास सराहनीय है। जल संरक्षण की दिशा में यह अनूठी पहल की गई है। ऐसे अभियान से जुड़कर हम भविष्य के लिए जल संरक्षित व सुरक्षित कर सकते हैं। स्वच्छ पानी को सहेजने की पहल सभी को करना होगा।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!