Breaking News

11 फरवरी को 7 वार्डों में शाम के समय नहीं खुलेंगे नल

  • रिपेयरिंग कार्य होने के कारण नहीं भर पाएगी टंकी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ शुक्रवार को बोरसी प्रगति मैदान के पास 450 एमएम डाया की राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण 7 वार्डों में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। निगम अफसरों ने बताया कि 11 फरवरी को शाम के समय वार्ड नंबर 50, 51, 52 और 53 व 54 का पूरा क्षेत्र और वार्ड 38 व 39 के कुछ हिस्से में पानी सप्लाई नहीं होगी। निगम प्रशासन ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!