Breaking News

यह कुत्ता ही उत्तराखंड का चौकीदार है, शेर की तरह झपटता भी है : हरीश रावत ने अमित शाह को दिया करारा जवाब

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अमित शाह के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि अगर शाह उन्हें कुत्ता भी कह देते तो शाह उनके लिए आदरणीय ही रहेंगे। रावत ने पीएम मोदी और सीएम योगी को भी उनके बयानों के लिए थैंक्यू कहा है।

दरअसल, एक चुनावी रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने हरीश रावत को टिकट मिलने और चुनाव लड़ने को लेकर निशाना साधते हुए धोबी का …. मुहावरे का प्रयोग किया था। शाह के इस बयान के बाद उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है और कांग्रेस नेता शाह पर पलटवार कर रहे हैं। राज्य में 14 फरवरी को वोटिंग होगी। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। आम आदमी पार्टी इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है।

एक इंटरव्यू में रावत से अमित शाह के ‘धोबी’ वाले बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अपनी संस्कृति का परिचय दे रहे थे। रावत ने कहा – “शाह ने धोबी का …. कहा,  कुत्ता नहीं कहा, अगर वे कुत्ता भी कह देते, तो वो अपनी संस्कृति का पालन कर रहे हैं। हमारी अपनी संस्कृति है। मेरे लिए प्रधानमंत्री भी आदरणीय हैं। अमित शाह भी आदरणीय हैं।”

रावत ने आगे कहा कि अगर अमित शाह हरीश रावत को कुत्ता कह रहे हैं तो ये कुत्ता उत्तराखंड का चौकीदार है। जब उत्तराखंड के हितों पर हमला होगा तो ये शेर की तरह भी झपटता है।

उन्होंने बीजेपी नेता को थैंक्यू बोलते हुए कहा – “ये जब यहां आकर मेरी प्रशंसा में कुछ कह देते हैं, मुझे याद करते हैं, तो मैं थैंक्यू अमित शाह, थैंक्यू नरेंद्र मोदी, बल्कि उस श्रृखंला में शिवराज सिंह भी सम्मिलित हैं, खट्टर भी सम्मिलित हैं और भी जितने उनके सीएम हैं सब सम्मिलित हैं, योगी भी सम्मिलित हैं, उनके केंद्रीय मंत्री भी सम्मिलित हो गए हैं। यहां आकर हर कोई दो-चार लट्ठ इस कमजोर उत्तराखंडी हरीश रावत पर बरसा रहा है। मैं उनको लोकतंत्र का लट्ठ समझकर थैंक्यू कह रहा हूं।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!