- शासकीय उचित मूल्य दुकान में पांच किलो व 2 किलो का गैस सिलेंडर तत्काल मिलेगा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ आज विंधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने शासन की एक नई योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत एचपी गैस कंपनी के 5 किलो और 2 किलो के गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। शुभारंभ के अवसर पर एमआईसी मेंबर अनूप चंदनिया व वार्ड के नागरिक मौजूद थे।
5 किलो का गैस सिलेंडर 1600/ में उपलब्ध कराया जाएगा। 600 रुपए में गैस रि-फिलिंग कराई जा सकती है। वहीं 2 किलो का सिलेंडर 920 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। गैस रिफिलिंग 280 रुपए में कराई जा सकेगी।
सस्ती और न्यूनतम रीफिल दरों पर गैस उपलब्ध कराने के लिए एड्रेस प्रूफ और आधार कार्ड की जरूरत नही है। यह पूर्णतया वैध और सुरक्षित है। घरेलू कनेक्शन के रेग्युलेटर पर फिट हो सकता है। व्यवसायिक और घरेलू दोनों में उपयोगी है। वैध गैस एजेंसियों के अलावा चिन्हित व्यापारिक प्रतिष्ठान, किराना, बर्तन दुकान, पेट्रोल पम्प इत्यादि में भी यह उपलब्ध रहेगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal