Breaking News

गोबर से बने कंडे व गोकाष्ठ की होली जलाएं : पानी बचाने अबीर गुलाल से खेलें होली : महापौर

  • पुलगांव नाला के पास जलाराम वाटिका के बाजू में SLRM सेंटर में गोबर से बने कंडे व गोकाष्ठ उपलब्ध 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्गं/ होली के अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त हऱेश मंडावी ने शहरवासियों से गोबर के कंडे और गोकाष्ठ की होली जलाने की अपील की है। महापौर और आयुक्त ने कहा है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग देने की अपील भी की है।

उन्होंने कहा कि गोबर से बने कंडे की होली जलाना वातावरण के लिए काफी लाभदायक है। गाय के गोबर से तैयार कंडे व गोकाष्ठ 4 से 5 घंटे में जलकर ठंडा हो जाते हैं। गोकाष्ठ व कंडों से निकली राख कई मायनों में वातावरण के लिए लाभकारी है। गोबर के कंडे पुलगांव नाला के पास जलाराम वाटिका के बाजू SLRM सेंटर में उपलब्ध हैं। इन्हें तैयार करने वाले स्वसहायता समूहों को इसकी बिक्री से आमदनी होगी।

महापौर ने कहा कि अधिक से अधिक कंडे और गोकाष्ठ की होली जलाने से हरे-भरे पेड़ कटने से बचाए जा सकेंगे। इसके अलावा पानी की बचत करने की अपील भी की गई है। इसके अलावा होली सूखे रंगो व अबीर-गुलाल से खेलें। महापौर ने कहा कि अभी परीक्षाएं चल रही हैं। ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए लाऊड स्पीकर की आवाज को कम रखें, ताकि पढ़ने वाले छात्रों को परेशानी न हो।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!