Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने किया अभिनंदन : पुरानी पेंशन योजना बहाल करने पर जताया आभार

  • पुरानी पेंशन बहाली से छत्तीसगढ़ के अधिकारियों-कर्मचारियों का भविष्य हुआ सुरक्षित

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रायपुर/ विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह, शॉल और पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा संवेदनशीलता से लिये गए इस ऐतिहासिक निर्णय से छत्तीसगढ़ के अधिकारियों-कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। इस निर्णय से अधिकारियों-कर्मचारियों में हर्ष है। कमल वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री का वृहद अभिनंदन समारोह नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में शीघ ही आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अभिनंदन समारोह में शामिल होने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए सहर्ष सहमति प्रदान की।

इस अवसर पर होली के पूर्व लंबित 14 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के लिए मांग पत्र भी सौंपा गया। इस अवसर पर फेडरेशन के प्रतिनिधिमण्डल में आर.के. रिछारिया, सतीश मिश्रा, राजेश चटर्जी, लक्ष्मण भारती, बी.पी. शर्मा, विजय झा, संजय सिंह, पंकज पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, आर.एन. ध्रुव, डी.एस. भारद्वाज, मूलचंद शर्मा, यशवंत वर्मा, मनीष ठाकुर, सत्येन्द्र देवांगन, राकेश शर्मा, राम सागर कौशले, होरीलाल छेदैया, डी.एस. पाटिल, विजय लहरे, मनीष मिश्रा, अश्वनी वर्मा, नीरज सिंह, देवलाल भारती, अश्वनी चेलक व फेडरेशन के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!