Breaking News

डोंगरगढ़ में नवरात्र मेले के दौरान राजनैतिक गतिविधियों और चुनाव प्रचार-प्रसार के पोस्टर, बैनर पर रहेगा प्रतिबंध

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उपचुनाव के तहत आदर्श आचार संहिता पूरे जिले में लागू कर दिए हैं। इस दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के आयोजन में महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। आयोजन स्थल में किसी भी जनप्रतिनिधि व राजनैतिक गतिविधियों और प्रचार-प्रसाार संबंधी पाम्पलेट, पोस्टर, बैनर आदि पर प्रतिबंध रहेगा।

कलेक्टर ने निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में प्रभारी अधिकारियों की ली बैठक
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ के उप निर्वाचन के संबंध में प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर प्रभारी अधिकारियों को दिए गए कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं को चिन्हांकित कर सूची तैयार करें। ऐसे मतदाता मतदान केन्द्रों में पहुंचने की स्थिति में है या नहीं यह सुनिश्चित करें।

इन मतदाताओं के लिए उचित सुविधा उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि स्वीप के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!