- मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण : सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने खैरागढ़ विधानसभा के उप चुनाव की तैयारी के संबंध में स्थैतिक निगरानी दल, चेकपोस्ट और निर्वाचन के लिए बनाये गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़ईटोला में स्थैतिक निगरानी दल का निरीक्षण किया और चेक पोस्ट में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेकपोस्ट में वाहनों की जांच, आने-जाने वाले वाहनों की जानकारी संबंधी रजिस्टर संधारित करने कहा।
कलेक्टर ने कहा कि चेकपोस्ट में प्रत्येक आने-जाने वाली वाहनों की जांच करें और इसकी वीडियोग्राफी करना सुनिश्चित करें। उन्होने मतदान केन्द्र पेण्ड्रीकला, भरदाकला का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्रों में रैम्प, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, छांव, हेल्प डेस्क, शौचालय, मतदान केन्द्रों में पहुंचने के संकेतक, दिव्यांगों व बुजुर्गों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर सहित अन्य सभी सुविधाएं सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों में आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध रहें। इस दौरान खैरागढ़ एसडीएम व सहायक रिटर्निंग अधिकारी लवकेश ध्रुव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
