Breaking News

पीडब्लूडी प्रभारी गनी की मांग पर निगम बजट में संशोधन : गौरवपथ से हेमचंद यूनिवर्सिटी तक 10 करोड़ की लागत से टू लेन रोड निर्माण का प्रस्ताव जोड़ा गया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

नगर निगम के बजट में लोक कर्म विभाग के प्रभारी अब्दुल गनी के प्रस्ताव पर 10 करोड़ की लागत से टू लेन सड़क के निर्माण का प्रस्ताव जोड़ा गया है। यह सड़क उतई बसस्टैंड  तिराहे से पोटिया चौक होते हुए हेमचंद यूनिवर्सिटी को जोड़ेगी। करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। सड़क के बीच में डिवाइडर होगा और बेहतर प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।

गनी ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की सहमति लेकर इस रोड के निर्माण का प्रस्ताव बजट में जुड़वाया गया है। विधायक अरुण वोरा के माध्यम से सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराते हुए रोड का निर्माण कराया जाएगा। गौरवपथ पर उतई बस स्टैंड तिराहे से पोटिया चौक को चौड़ी सड़क से जोड़ना जरूरी है। यूनिवर्सिटी तक पहुंचने के लिए छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा देना जरूरी है। इस सड़क के निर्माण से मालवीय चौक से जेल तिराहा होते हुए मिनी माता चौक तक बायपास रोड और गौरवपथ कनेक्ट हो जाएंगे। लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

Check Also

बारिश प्रभावित परिवारों को भोजन की समस्या : मंत्री गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर बांटे फूड पैकेट

THE CG NEWS दुर्ग। बीते दो दिनों से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में हो रही मूसलाधार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!