द सीजी न्यूज डॉट कॉम
नगर निगम के बजट में लोक कर्म विभाग के प्रभारी अब्दुल गनी के प्रस्ताव पर 10 करोड़ की लागत से टू लेन सड़क के निर्माण का प्रस्ताव जोड़ा गया है। यह सड़क उतई बसस्टैंड तिराहे से पोटिया चौक होते हुए हेमचंद यूनिवर्सिटी को जोड़ेगी। करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। सड़क के बीच में डिवाइडर होगा और बेहतर प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
गनी ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की सहमति लेकर इस रोड के निर्माण का प्रस्ताव बजट में जुड़वाया गया है। विधायक अरुण वोरा के माध्यम से सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराते हुए रोड का निर्माण कराया जाएगा। गौरवपथ पर उतई बस स्टैंड तिराहे से पोटिया चौक को चौड़ी सड़क से जोड़ना जरूरी है। यूनिवर्सिटी तक पहुंचने के लिए छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा देना जरूरी है। इस सड़क के निर्माण से मालवीय चौक से जेल तिराहा होते हुए मिनी माता चौक तक बायपास रोड और गौरवपथ कनेक्ट हो जाएंगे। लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
