Breaking News

आस्था के साथ शक्ति की उपासना का पर्व है चैत्र नवरात्र का पर्व : मंजू वोरा

  • आर्य नगर में नौ दिवसीय भजन कार्यक्रम का आयोजन 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ आर्य नगर दुर्ग की महिला समिति द्वारा ट्विकल किड्स स्कूल में नौ दिन के भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें  महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए पूजा अर्चना की। आज कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहर विधायक अरुण वोरा की धर्मपत्नी मंजू वोरा ने कहा कि चैत्र नवरात्र पर्व धार्मिक आस्था के साथ शक्ति की उपासना का पर्व है। छत्तीसगढ़ में नवरात्र पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सभी महिलाओं को चैत्र नवरात्रि पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में डॉ. मानसी गुलाटी ने भजन प्रस्तुत किया। समाजसेवी नीलू सिह व ब्रांड एम्बेसडर नविता शर्मा, मंडली की वरिष्ठ सदस्य पदमा दीक्षित ने चुनरी ओढ़ाकर मुख्य अतिथि मंजू वोरा का स्वागत किया। समाज सेविका नीलू सिह का स्वागत स्कूल की प्राचार्य ज्योति तन्ना द्वारा किया गया। भजन कार्यक्रम में मंगला शास्त्री, नीरू आनंद, उषा आनन्द, आशिमा, हीरा गौरी, तारा, मंजूू पुरोहित, इंदु बेन, निर्मला राठौर, कमला, इंदू सोनछत्रा, सुशीला बेन, दमयंती बेन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!