- मुख्यमंत्री के निर्देश पर 126 नगरीय निकायों में हितग्राहियों के लिए बनेंगे 21,340 नए आवास
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य के 126 नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 21 हजार 340 नए आवासों के निर्माण के लिए 664 करोड़ 17 लाख 53 हजार 700 रूपए की स्वीकृति दी गई है। आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की 20 वीं बैठक में योजना के तहत हितग्राही द्वारा स्वयं के आवास निर्माण के लिए 21 हजार 340 नवीन आवासों के प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
