द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उपचुनाव के लिए एग्जिट पोल के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। 12 अप्रैल मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के मध्य की अवधि के दौरान एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाया गया है।
कोई भी व्यक्ति इस निर्धारित समय अवधि के दौरान एक्जिट पोल नहीं करेगा। इस अवधि के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रानिक मीडिया, चलचित्र, टेलीविजन या साधनों द्वारा जनता के समक्ष इसके परिणाम का प्रदर्शन भी नहीं किया जाएगा। इसके प्रकाशन या किसी अन्य तरीके से प्रसार नहीं किया जा सकेगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
