द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राज्यपाल अनुसुईया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल के दीर्घायु होने और सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने भी राज्यपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल अनसुईया उइके ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने रामनवमी की बधाई देते हुए राज्य में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
