- शिवरीनारायण में भजन कार्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंची अनुराधा पौडवाल को विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने साड़ी भेंट की
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
तीन दिवसीय राम वन गमन पर्यटन परिपथ लोकार्पण समारोह के दूसरे दिन सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा विशेष रूप से तैयार कराई गई विश्व प्रसिद्ध कोसा सिल्क की साड़ी अंगवस्त्रम के रूप में भेंट की गई। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा हथकरघा बोर्ड के माध्यम से जांजगीर – चांपा के बुनकरों से इस आकर्षक साड़ी को तैयार कराया गया है। साड़ी के आंचल में राम दरबार की झांकी को बुनकरों द्वारा उकेरा गया है। साड़ी पर रामदरबार की शानदार कलाकारी देख अनुराधा पौडवाल भाव विभोर हो उठीं।
कोकून से निर्मित होने वाला कोसा सिल्क छत्तीसगढ़ में विशेष रुप से जांजगीर-चांपा जिले में तैयार किया जाता है, जिसे विश्व स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त है। इस विशेष साड़ी को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ राम सुंदर दास ने प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल को भेंट किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
