Breaking News

भगवान महावीर स्वामी का 2621वां जन्म कल्याणक महोत्सव प्रारंभ : जाप, अनुष्ठान किया गया : अहिंसा रैली निकाली गई

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भगवान महावीर स्वामी का 2621 वां जन्म कल्याणक महोत्सव आज नवकार महामंत्र के जाप अनुष्ठान और सामूहिक सामायिक के तप के साथ प्रारंभ हुआ। ऋषभदेव परिसर के सभा गृह में सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविका ने जाप अनुष्ठान में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नवकार महामंत्र के अनुष्ठान कार्यक्रम के श्री अरिहंत मित्र मंडल प्रभारी स्व. जुगराज सुंदर देवी संचेती के स्मृति में सुभाष, सौरभ, ऋषभ संचेती परिवार में इस कार्यक्रम का लाभार्थी रहा। अरिहंत मित्र मंडल के सदस्य चंद्रेश लोढ़ा, सुमित बोथरा, अमित बढ़िया, रोहित टाटिया, शैलू जैन, अभिषेक जैन आयोजन के प्रभारी थे।
अहिंसा बाइक यात्रा निकाली गई
आज सुबह 10 बजे नसिया जी तीर्थ नदी रोड दुर्ग से अहिंसा बाईक रेली निकाली गई। जैन समाज के युवक-युवतियों में रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा। सकल जैन समाज के सभी संप्रदाय के सदस्य इस अहिंसा यात्रा में शामिल हुए। नसिया जी तीर्थ से अहिंसा यात्रा प्रारंभ हुई, जो शिवनाथ नदी रोड से गंजपारा, शनिचरी बाजार, सदर बाजार, दिगंबर मंदिर, जवाहर चौक, मोती कॉम्पलेक्स, इंदिरा मार्केट, पोलसाय पारा, शहीद चौक, राजेंद्र पार्क चौक, पटेल चौक होते हुए पुरानी गंज मंडी में रैली का समापन हुआ।
सकल जैन समाज की बालिका, महिला और युवा समुदाय ने रैली में जोश के साथ हिस्सा लिया। अहिंसा यात्रा के प्रभारी जैन सोशल ग्रुप दुर्ग भिलाई सतीश मारोठी, मनोज जैन, दीपक जैन थे। जैन समाज के सभी वर्गों के लोग इसमें शामिल हुए। अहिंसा यात्रा का अमर हाईट्स, दिगंबर युवा मंडल, चेंबर ऑफ कॉमर्स, वंदे मातरम श्याम महाराज ग्रुप, सिंधी समाज, जीव दया ग्रुप ने जगह-जगह स्वागत किया।
आयंबिल तप की आराधना
सुधर्म जैन परिवार वीर सेना समता युवा संघ श्रमण संघ बालिका मंडल गया नगर बालिका मंडल के सहयोग से जैन दर्शन की सबसे बड़ी तपस्या आयंबिल तप की आराधना ऋषभदेव परिसर मैं प्रारंभ हुई।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!