Breaking News

बाहरी लोगों को खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र छोड़ऩे का आदेश : टीम कर रही सघन जांच

  • विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने-जाने वाले वाहनों की 24 घंटे जांच के लिए केन्द्रीय पुलिस बल तैनात
  • स्थैतिक निगरानी दल, उडऩदस्ता दल द्वारा छापामार कार्रवाई में प्राप्त सामग्री जब्त कर की जा रही एफआईआर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन में मतदान दिवस के 48 घंटे पूर्व क्षेत्र के अंतर्गत सघन जांच करने के निर्देश दिए है। खैरागढ़ सीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने-जाने वाले वाहनों की 24 घंटे जांच की जा रही है। सीमावर्ती अन्य राज्यों और अन्य जिला के क्षेत्र में केन्द्रीय पुलिस बल की टीम तैनात की गई है। स्थैतिक निगरानी दल, उडऩदस्ता दल द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है और अवांछनीय वस्तुों को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है।

वीडियो अनुवीक्षण टीम द्वारा क्षेत्र के सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी  की जा रही है। मतदान दिवस के पूर्व की अवधि संवेदनशील होने की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो-तीन दिनों में कुछ ग्रामों से कतिपय पार्टियों के साड़ी, खेल सामग्री, नगदी, शराब इत्यादि सामग्री जब्त कर एफआईआर की कार्रवाई की गई। इसके अलावा आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। सार्वजनिक संपत्तियों पर लगे बेनर को हटवाया गया।

आज 10 अप्रैल शाम 5 बजे राजनैतिक पाटियों का प्रचार समाप्त हो गया। इसके बाद स्थानीय निवासियों को छोड़कर खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बाहर से आए व्यक्तियों की विधानसभा क्षेत्र में उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी। इसका पालन पुलिस व प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। इसके लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र न छोडऩे पर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थैतिक निगरानी दल, उडऩदस्ता दल, वीडियो निगरानी दल और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट 24 घंटे सक्रिय रहते हुए कार्य कर रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों की सर्चिंग करने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!