द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनांतर्गत राशनकार्डधारियों को माह मार्च और अप्रैल दो माह के खाद्यान्न का उठाव करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। शासन द्वारा राज्य योजना के राशनकार्डों में मार्च 2022 के मासिक आबंटन और अतिरिक्त आबंटन के खाद्यान्न वितरण की समय सीमा में 15 अप्रैल तक वृद्धि की गई है।
जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानदार राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण करेंगे। अब तक माह मार्च का खाद्यान्न उठाव न कर पाने वाले राशनकार्डधारी 15 अप्रैल तक मार्च 2022 का खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है।
Check Also
वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal