Breaking News

मसीही समाज ने निकाला खजूर रविवार का जुलूस

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। रविवार सुबह 8 बजे मसीही समुदाय द्वारा खजूर की डालियों को हाथों में लेकर गीत गाते व होसन्ना के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला गया। खजूर रविवार को स्मरण करते हुए क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च सेक्टर-6, भिलाई के पासबानों, बोर्ड व पंचायत के पदाधिकारियों और कलीसिया के सदस्य जुलूस में शामिल हुए।


सोमवार 11 अप्रैल से ईस्टर की सांध्यकालीन आराधना आंरभ हो रही है। इसमें उपदेश देने के लिए ‘देहरादून’ से उपदेशक रेव्ह.वचन सिंह भंडारी भिलाई आए हुए हैं। वे कमर दर्द से पीड़ित हैं, फिर भी उन्होंने भिलाई तक यात्रा करना और प्रभु यीशु के वचनों का प्रचार करने के कार्य को महत्व दिया। 11 अप्रैल से लगातार प्रतिदिन सांध्यकालीन आराधना आंरभ हो जाएगी। शुक्रवार 15 अप्रैल को गुड-फ्राइडे की आराधना होगी और रविवार 17 अप्रैल को ईस्टर होगा। कोविड संक्रमण काल के बाद यह आराधना हो रही है।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!