Breaking News

भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजनों पर झूमे श्रोता

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण में आज रामनवमी पर्व के मौके पर भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने चिर परिचित अंदाज में एक से बढ़कर एक सुप्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। जलोटा की प्रस्तुति के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान खुद को रोक नहीं पाए और मानस गायन विजेता दल के साथ खुद भी खंजरी वाद्ययंत्र लेकर संगत में बैठ गए। इसके बाद मुख्यमंत्री मंच से नीचे उतरे और भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा के भक्ति से परिपूर्ण गीतों का लुत्फ उठाते रहे। अनूप जलोटा ने ऐसी लागी लगन …. , राम नाम की लूट है  ..भजन गाकर पूरे  माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास समेत विशिष्ट जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!