द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण में महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के संगम पर आरती कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। संगीतमय माहौल में महानदी की आरती के अवसर पर भव्य दृश्य देखने को मिला। आरती के समय सामूहिक मन्त्रोच्चारण से वहां उपस्थित जनसमुदाय भावविभोर हो उठा।

सामूहिक मन्त्रोच्चारण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री द्वय ताम्रध्वज साहू, डॉ शिव कुमार डहरिया,  राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास, नागरिकों ने भी आरती की।

उपस्थित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर बाबा घाट पर स्थित माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया । मुख्यमंत्री ने 238 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास भी किया । मुख्यमंत्री ने 50 कुम्हार परिवारों(हितग्राहियों) को निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरण किया ।