Breaking News

जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिखाया बड़प्पन : फिर बोल पड़े – मोर गोड़ में लागे हे बाबू

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने ठेठ मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कका जिंदा हे कहकर भीड़ को मुरीद बनाने वाले भूपेश बघेल ने आज बड़प्पन भी दिखाया और मजाकिया अंदाज में भी नजर आए। रायपुर में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से सवाल-जवाब के दौरान आज एक मीडिया कर्मी की माइक आईडी जमीन पर गिर गई। मुख्यमंत्री ने स्वयं उसे उठाया और मीडिया कर्मी को माइक आईडी सौंपते हुए मजाकिया लहजे में कहा ” मोर गोड़ में लागे हे बाबू”। मुख्यमंत्री के इस अंदाज पर पत्रकार भी हंस पड़े और आसपास खड़े मंत्रीगण  और सुरक्षा कर्मी भी मुस्कुराने लगे।

 

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!