Breaking News

महावीर जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा : शहर में जयघोष के साथ भक्ति गीतों पर श्रद्धा-भाव और आस्था का अपूर्व संगम

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / आज भगवान महावीर का 2621 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्ष और उल्लास के वातावरण में सकल जैन समाज की समग्र उपस्थिति में मनाया गया। जैन समाज के नागरिकों ने बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए जोश के साथ भगवान महावीर के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में भक्ति गीत-संगीत की धुन के साथ सैकड़ों युवा थिरकते रहे।

भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर दुर्ग शहर में उल्लास और उत्साह अभूतपूर्व रहा। दिगंबर जैन मंदिर कस्तूरबा बाल मन्दिर से जयघोष के साथ धूमधाम से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के अनुयायी शामिल हुए और भगवान महावीर के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की। दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित जयंती समारोह में जैन समाज के श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उपस्थित रही। फूल-माला से सजे भगवान महावीर के रथ के साथ शोभायात्रा निकली।

शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने रथ खींचा। इस दौरान भगवान महावीर का जयघोष होता रहा। शोभायात्रा के दौरान भजनों पर लोग झूमते रहे। श्रद्धालुओं के हाथों में भगवान महावीर के आदर्श वाक्य लिखे बैनर थे। इस अवसर पर राजस्व विभाग व बाजार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन, तनीष पाटनी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

कस्तूरबा बाल मंदिर से निकली शोभायात्रा दिगम्बर मन्दिर से होते हुए इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, शनीचरी बाजार होते हुए गांधी चौक, राम मंदिर से होकर गुजरी। जगह-जगह शोभायात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया।

Check Also

नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!