द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया। करीब 10 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से हॉस्टल का निर्माण किया गया है। हॉस्टल का निर्माण होने से अधिकारियों को ट्रांसफर के बाद आवास सुविधा मिलने तक यहां रहने की सुविधा मिलेगी। हॉस्टल में 54 आवास बने हैं, जिसमें बेडरूम, ड्राईंग रूम, किचन और गैलरी की सुविधा रहेगी। यहां 6 स्टॉफ क्वार्टर भी बनाए गए हैं। लोकार्पण के दौरान कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अन्य कांग्रेस नेता व अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने सीएम को गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की पेंटिंग भी भेंट की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

