Breaking News

मानदेय और निधि बढ़ाने पर पार्षदों ने मुख्यमंत्री का आभार माना : वार्डों में विकास कार्यों के लिए राशि की मांग की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

आज दुर्ग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कामकाजी महिला हॉस्टल का लोकार्पण किया। इसके बाद दुर्ग नगर निगम के पार्षदों से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि दुर्ग शहर में विकास के लिए पिछले कुछ महीनों में लगभग 40 करोड़ रुपए दिये गए हैं। वार्डों में विकास कार्यों के लिए भविष्य में भी राशि दी जाएगी। किसी भी स्तर पर विकास कार्यों में कमी नहीं होने दी जाएगी। दुर्ग में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सभी पार्षदों से चर्चा की।

करीब 15 मिनट तक हुई चर्चा के दौरान सत्तापक्ष के पार्षदों समेत नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, निर्दलीय पार्षद नीता जैन, एल्डरमैन राजेश शर्मा सहित सभी पार्षदों और एल्डरमैन ने मानदेय में वृद्धि करने और विकास कार्यों के लिए पार्षद निधि की राशि बढ़ाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकांश पार्षदों ने कहा कि शहर में काफी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन वार्डों के भीतर रोड, नाली निर्माण के कार्य कराना जरूरी है। इसके लिए राशि की मांग की गई। सीएम ने कहा कि शीघ्र ही वार्डों में विकास कार्यों के लिए राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!