Breaking News

शिवनाथ नदी के महमरा घाट पर फैली जलकुंभी : नगर निगम ने शुरू किया सफाई अभियान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/  शिवनाथ नदी महमरा तट पर जमा जलकुम्भियों की सफाई कर दी गई है। निगम प्रशासन ने गैंग लगाकर यहां सफाई अभियान चलाया। घाट और एनीकट में कचरा, जलकुंभी जमा हो गई थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ महमरा घाट और एनीकट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को तत्काल 25 कर्मचारियों का गैंग लगाकर एनीकट और महमरा घाट की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। टीम ने महमरा तट की साफ-सफाई कर दी है। अफसरों ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

Check Also

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन  (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न अधिकारियों-कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!