द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी दौरे से पहले नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया निकाय क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। निकायों में सरकारी कामकाज का हाल जानने के लिए वे हेलिकॉप्टर से नगरीय निकायों में उतरेंगे। नगरीय निकायों में जनता से सीधा संवाद करेंगे और योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री का दौरा 4 मई से शुरू होने वाला है। इससे पहले बुधवार 27 मई से मुख्यमंत्री का दौरा प्रारंभ होगा।
दरअसल प्रदेश सरकार को यह रिपोर्ट मिली है कि ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन में ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं। ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस सरकार से जनता खुश है। निकायों में अफसरों द्वारा लगातार लापरवाही की शिकायतें मिल रही हैं। पानी सप्लाई, स्वच्छता और विकास कार्यों में लेटलतीफी को लेकर शिकायतें ज्यादा मिल रही हैं।
सूत्रों ने बताया कि सीएम के दौरे से पहले नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा सभी निकायों में आकस्मिक दौरा कर सिस्टम को दुरुस्त करने कड़ी चेतावनी दी जाएगी। लापरवाही के मामलों में कुछ अफसरों पर कार्रवाई की गाज गिरने की संभावना भी है। नगरीय प्रशासन मंत्री के दौरे के दौरान आम जनता और पार्षदों से फीडबैक लिया जाएगा। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अफसरों की परफार्मेंस न सुधरने पर तबादले या सस्पेंड करने की कार्रवाई की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
