द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ शिवनाथ नदी महमरा तट पर जमा जलकुम्भियों की सफाई कर दी गई है। निगम प्रशासन ने गैंग लगाकर यहां सफाई अभियान चलाया। घाट और एनीकट में कचरा, जलकुंभी जमा हो गई थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ महमरा घाट और एनीकट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को तत्काल 25 कर्मचारियों का गैंग लगाकर एनीकट और महमरा घाट की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। टीम ने महमरा तट की साफ-सफाई कर दी है। अफसरों ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
