- सीएम ने ट्वीट कर अफसरशाही को आगाह किया : सजग रहकर काम करें वर्ना होगी कार्रवाई
- शासन ने जारी किये सीएमओ को सस्पेंड करने के आदेश
द सीजी न्यूज
कुसमी के सीएमओ को सस्पेंड करने के आदेश जारी हो गए हैं। चीफ मिनिस्टर ने आज सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी में सीएमओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिये थे। विधानसभावार प्रदेशव्यापी दौरे के पहले ही दिन कुसमी में एक बुजुर्ग महिला द्वारा बीपीएल सूची से नाम कटने की शिकायत सुनने के बाद सीएम ने सीएमओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिये थे। सीएम के निर्देश के साथ ही नवा रायपुर अटल नगर में सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिये गए। सीएमओ एसके दुबे को नगरीय प्रशासन विभाग के अंबिकापुर संयुक्त संचालक कार्यालय में अटैच किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
