Breaking News

बुजुर्ग महिला की मांग पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही बनवाया राशन कार्ड

  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा अभी तुरन्त बनाइये राशन कार्ड
  • बुजुर्ग महिला ने कहा – मुख्यमंत्री बघेल ला आशीर्वाद देंत हों, बघेल बहुत बने हे,आज तुरन्त मोर काम हो गे हे
  • खंडा में तत्काल बिजली पहुंचाने और सड़क बनाने के निर्देश
  • पौनी से पेंड्री तक सड़क बनाने को भी कहा

द सीजी न्यूज 

भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम डौरा की चौपाल में एक बुजुर्ग महिला 67 वर्षीय कबिलासो की मांग पर मौके पर ही तत्काल राशन कार्ड बनाकर देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने खंडा में तत्काल बिजली पहुंचाने और सड़क का निर्माण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पौनी से पेंड्री तक सड़क बनाने के निर्देश भी दिए।

डौरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला कबिलासो भावुक हो गईं, जब उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अभी कार्ड बनाइये। सीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने आधे घँटे के भीतर ही महिला का राशनकार्ड बना दिया। मुख्यमंत्री ने राशनकार्ड देते हुए बुजुर्ग महिला से पूछा -अब तो खुश हो दाई ।
मुख्यमंत्री के इतना कहते ही कबिलासो भावुक हो उठी और उनके दोनों हाथ आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री के सर पर रख दिये । मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता देखते ही चौपाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण किया और नक्शे, अभिलेख को दुरस्त करने के निर्देश दिये। सीएम ने पेंडिंग प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने कहा। नक्शा दुरुस्ती में देरी पर सीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नामांतरण में रिकॉर्ड दुरस्त होते ही नक्शा भी अपडेट किया जाए।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!