- मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा अभी तुरन्त बनाइये राशन कार्ड
- बुजुर्ग महिला ने कहा – मुख्यमंत्री बघेल ला आशीर्वाद देंत हों, बघेल बहुत बने हे,आज तुरन्त मोर काम हो गे हे
- खंडा में तत्काल बिजली पहुंचाने और सड़क बनाने के निर्देश
- पौनी से पेंड्री तक सड़क बनाने को भी कहा
द सीजी न्यूज
भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम डौरा की चौपाल में एक बुजुर्ग महिला 67 वर्षीय कबिलासो की मांग पर मौके पर ही तत्काल राशन कार्ड बनाकर देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने खंडा में तत्काल बिजली पहुंचाने और सड़क का निर्माण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पौनी से पेंड्री तक सड़क बनाने के निर्देश भी दिए।
डौरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला कबिलासो भावुक हो गईं, जब उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अभी कार्ड बनाइये। सीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने आधे घँटे के भीतर ही महिला का राशनकार्ड बना दिया। मुख्यमंत्री ने राशनकार्ड देते हुए बुजुर्ग महिला से पूछा -अब तो खुश हो दाई ।
मुख्यमंत्री के इतना कहते ही कबिलासो भावुक हो उठी और उनके दोनों हाथ आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री के सर पर रख दिये । मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता देखते ही चौपाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

