- दशकों के इंतजार के बाद करहीडीह और पुलगांव सहित अन्य क्षेत्रों में घरों तक पहुंचा पानी
द सीजी न्यूज
दुर्ग / अमृत मिशन योजना के पूर्ण होते ही शहर की पानी सप्लाई व्यवस्था दुरूस्त हो गई। निगम अफसरों का कहना है कि दुर्ग शहर पेयजल के मामलों में बहुत जल्द टैंकर मुक्त हो जाएगा। वर्तमान में 6 पाइंट पर टैंकर से पेयजल की सप्लाई हो रही है। यह भी अगले कुछ दिनों में बंद कर दिया जाएगा। उन सभी क्षेत्रों में अमृत मिशन से जल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
सन् 2020 में शहर के लगभग 61 पाइंट पर पेयजल की किल्लत दूर करने टैंकरों को भेजा जाता था। रोज लगभग 61 ट्रिप टैंकरो से पानी की सप्लाई होती रही है। अमृत मिशन के तहत सभी वार्डों में पाइपलाइन विस्तार का काम लगभग पूरा हो चुका है और पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त हरेश मंडावी के दिशा-निर्देश में निगम के जलकार्य विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में पेयजल की सतत् माॅनिटरिंग हो रही है। अफसरों ने बताया कि कुछ-कुछ स्थानों पर पेयजल की समस्या आती है, वहां त्वरित निराकरण की दिशा में पहल की जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

