Breaking News

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को किया सस्पेंड

  • भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही पर गिरी गाज

द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के सनावल में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जनता की शिकायत पर कन्हर अंतर्राज्यीय परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही बरतने के कारण कार्यपालन अभियंता उमाशंकर राम को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि महत्वाकांक्षी परियोजना मण्डल के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों के हितों की रक्षा सर्वोपरि है। इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। निलंबित अवधि में उमा शंकर राम का मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव (बांगो) परियोजना बिलासपुर निर्धारित किया गया है।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!