Breaking News

चौपाल में मिले दृष्टिहीन बच्चों का जहां इलाज संभव होगा, वहां कराएंगे इलाज : मुख्यमंत्री

द सीजी न्यूज 

गरीबों के लिए बेहद संवेदनशील रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गरीबों के प्रति हमदर्दी का एक और अध्याय गढ़ा। उन्होंने नेत्रहीन बालिकाओं चंदा और रिया के इलाज का बीड़ा उठाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रामानुजगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों बच्चियों का इलाज देश के जिस अस्पताल में भी होगा, वहां उनका इलाज कराया जाएगा। राज्य शासन उनका पूरा खर्चा वहन करेगी।

दूरदराज के आरागाही गांव में दो नेत्रहीन बच्चियां … एक बच्ची का हाथ थामकर दूसरी बच्ची की बातें झुककर सुनते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल … इस आश्वस्ति के साथ … कि राज्य का मुखिया उनके साथ है …

सीएम ने कहा कि दिल्ली या चेन्नई जहाँ जरूरत होगी, वहां इन बच्चियों को भेजेंगे। अस्पताल के स्टॉफ के साथ बच्चियों और मां को भेजा जाएगा। कल आरागाही गांव में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अपनी मां अनति देवी के संग दो नेत्रहीन बेटियां आई थी। मुख्यमंत्री ने कल भेंट मुलाकात में रो रही अनति देवी से कहा था कि आप चिंता ना करें, बच्चों के इलाज के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। सीएम ने कहा कि बच्चों की आँखों की रोशनी आ जाए, इसके लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!