Breaking News

पीएम आवास आवंटन के लिए दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई : झुग्गीवासियों ने नहीं लिया मकान तो किराये पर रहने वाले लोगों को होगा आवासों का आवंटन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम सीमा क्षेत्र में बनाए गए पीएम आवासों का आवंटन झुग्गी में रहने वाले हितग्राहियों को किया जाएगा। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा हितग्राहियों का चिह्नांकन किया गया है। हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में 25 मई तक जमा करने कहा गया है। हितग्राहियों द्वारा आवास न लेने पर किरायेदारों को आवास का आवंटन कर दिया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि झुग्गी में रहने वाले हितग्राही मात्र 75 हजार रुपये जमा कर पीएम आवास ले सकते हैं। इन हितग्राहियों को आवास लेने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा झुग्गी बस्तियों का चिह्नांकन किया गया है। डोंगिया तालाब पार, गिट्टी खदान रोड वार्ड-दो, सरस्वती नगर वार्ड – 34, मुर्रा भठ्ठा उरला बस्ती, दामाद पारा वार्ड-57 और 58, जेल तिराहा, जोगी नगर, संत रविदास नगर, चांदमारी पारा स्वीपर कालोनी, इंदिरा कालोनी निगम क्वार्टर के रहवासी शामिल है।

दुर्ग निगम के सरस्वती नगर में 522 आवास, पोटियाकला में 116 आवास, गोकुल नगर पुलगांव में 336 आवासों का आवंटन किया जाना है। इसी तरह गणपति विहार बोरसी के पास 108 आवास, माँ कर्मा डवलपर्स बोरसी में 108 आवास और फार्चून हाईट्स पोटियाकला में 36 आवासों का आवंटन किया जाना है। आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों द्वारा आवेदन न करने पर 26 मई से किरायेदारों से आवेदन लिया जाएगा।

आवास आवंटन के लिए हितग्राहियों के पास दुर्ग निगम क्षेत्र में 31 अगस्त 2015 से पहले निवास करने से संबंधित दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बिजली बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता परिचय पत्र आदि आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा। देश में किसी भी स्थान पर पक्का आवास न होने, परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से कम व शासकीय आवास योजना का पूर्व में लाभ न लेने से संबंधित शपथ पत्र के साथ आवेदन करना होगा।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!