Breaking News

वोरा की दो टूक : जनसमस्या समाधान शिविर में मिले आवेदनों का फौरन करें समाधान : पेयजल संकट की शिकायतों को दूर करें

  • जन समस्या निवारण शिविर में सबसे ज्यादा मांग भूमि पट्‌टा, निराश्रित पेंशन और राशन कार्ड से संबंधित : एक हफ्ते के भीतर आवेदन का निराकरण करें अधिकारी
  • नागरिकों के आवेदन पर टालमटोल करने की बजाय तत्काल समाधान तलाशें 

द सीजी न्यूज 

शहर की समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में सर्वाधिक सक्रिय रहने वाले विधायक अरुण वोरा ने आज पटेल चौक स्थित तहसील कैंटीन में आम जनता व पार्षदों से वार्डों की समस्याओं की जानकारी ली। बाद में विधायक अरुण वोरा ने जल गृह कार्यालय में पहुंच कर पेड़ की छांव के नीचे बैठकर समस्या निवारण शिविर में आ रही  समस्याओं और मांगों के संबंध में जानकारी ली।

जलगृह विभाग परिसर में पेड़ की छांव तले वोरा ने अधिकारियों, पार्षदों के साथ बैठकर समस्याओं की जानकारी ली

अधिकारियों ने बताया कि शिविर में 13 वार्डों में कुल पानी से संबंधित 16 शिकायतें आई है जिसमें से 11 समस्याओं का निराकरण हो चुका है। शेष 5 समस्याओं का निराकरण भी शीघ्र कर लिया जाएगा। चर्चा के दौरान जलगृह प्रभारी संजय कोहले, एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर, बिजेंद्र भारतद्वाज, कुलेश्वर साहू, एल्डरमैन जगमोहन ढीमर, हैप्पी सिंह, पप्पू श्रीवास्तव, कन्या ढीमर सहित आम नागरिक मौजूद थे।

तहसील कार्यालय कैंटीन में सुबह-सुबह जनसमस्याओं की जानकारी लेते हुए विधायक अरुण वोरा

जन समस्या निवारण शिविर में मिले आवेदनों का तत्काल करें निराकरण : वोरा

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने शुक्रवार को तुलाराम स्कूल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कहा कि  आवेदकों की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाना चाहिए। केवल आवेदन लेकर रखने की बजाय नगर निगम व राजस्व विभाग के अधिकारी इनका निराकरण भी करें। वोरा ने कहा कि शिविर में सबसे ज्यादा भूमि पट्‌टा, राशन कार्ड और निराश्रित पेंशन से संबंधित आवेदन किये जा रहे हैं। आवेदन प्राप्त करने के बाद  एक हफ्ते के भीतर इनका निराकरण होना चाहिए। वोरा ने मोहन नगर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदकों की शिकायत पर भड़कते हुए कहा कि कई आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया जा  सकता है। ऐसे आवेदनों का तत्काल समाधान किया जाए। शेष आवेदनों का निराकरण हर हाल में एक सप्ताह के भीतर हो जाना चाहिए।

जल संकट की शिकायतें अभी भी कम नहीं … 

वोरा ने आज जल कार्य विभाग में भी पानी सप्लाई की शिकायतों को लेकर अधिकारियों को व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिये। बांधा तालाब में पिछले कई दिनों से जलसंकट की शिकायत लेकर आए कुलेश्वर साहू ने विधायक वोरा को बताया कि जलसंकट की समस्या बताने पर अधिकारी बार-बार टालमटोल कर रहे हैं। दीपक नगर सहित कुछ वार्डों में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत मिलने पर वोरा ने निगम अधिकारियों से कहा कि पानी सप्लाई व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!