- अपनी गौरवपूर्ण उपलब्धि से बच्चों ने जिले का नाम रौशन किया : कलेक्टर
- शासकीय विद्यालय के अधिकांश बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया
द सीजी न्यूज
राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपनी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से उन्होंने जिले का नाम रौशन किया है। इसी तरह अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से सफलता के नए आयाम प्राप्त करें। शासकीय विद्यालय के अधिकांश बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है।
कक्षा दसवीं में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खैरझिटी की कु दामिनी वर्मा ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिथराटोला के कृष कुमार ने तृतीय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखली की कुमारी शीतल ने सातवां स्थान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोढा गण्डई के डोगेश्वर साहू ने नवां स्थान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी की वैशाली साहू ने नवां स्थान, वैसलियन हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव की मुस्कान गजभिये ने प्रदेश में नवां स्थान प्राप्त किया है। कक्षा बारहवीं में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्हेकला की कुमारी अंजू ने जिले मेंं पहला स्थान प्राप्त किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
