Breaking News

वोरा ने प्रभारी मंत्री से की अधूरे निर्माण कार्यों की शिकायत : अकबर ने अफसरों से मांगा जवाब

  • विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : वोरा

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर से विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग शहर में विकास योजनाओं के अधूरा रहने की शिकायत की है। वोरा की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में अफसरों से आधी अधूरी विकास योजनाओं के संबंध में जवाबतलब किया। शासन की योजनाओं और स्वीकृत राशि की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और पुलिस व शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकांश कार्यों की समीक्षा करते हुए अकबर ने सभी कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये।

विधायक अरुण वोरा ने बताया कि योजनाओं को लेकर विभागीय प्रक्रिया में विलंब किया जा रहा है। वोरा ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि विधानसभा के अंतर्गत विकास कार्यों लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शहर आगमन पर सीएम द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित विभागों की सुस्तचाल के कारण अब तक प्रस्ताव नहीं भेजे गए हैं।

वोरा ने रविवार को शहर में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण भी किया। विधायक ने कड़े शब्दों में नाराजगी जताते हुए कहा कि एजेंसी द्वारा एक माह में कार्य पूरा न करने पर बरसात शुरू होने पर आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़़ेगा। अमृत मिशन पेयजल योजना के लोकार्पण के बाद भी वार्डों में पानी सप्लाई को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। जीई रोड और बोरसी-रुआबांधा मार्ग के उन्नयन और सौंदर्यीकरण, जर्जर रविशंकर स्टेडियम के जीर्णोद्धार, सुगम सड़क, एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान, नगर निगम के अंतर्गत ठगड़ाबांध पिकनिक स्पॉट, मूलभूत विकास मद से 20 करोड़ के स्वीकृत कार्य, अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास और मोर जमीन मोर मकान, नाला डायवर्सन, बोरसी में नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सिकोलाभाठा स्कूल का जीर्णोद्धार जैसे कार्यों को तत्काल शुरू किया जाना चाहिए।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!