Breaking News

पटरीपार में 20 लाख से सड़क डामरीकरण कार्य का विधायक, महापौर ने किया भूमिपूजन

  • नागरिकों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा 
  • जनभावनाओं के अनुरूप सड़क का डामरीकरण किया जाएगा : विधायक

द सीजी न्यूज 

दुर्ग/ शहर के पटरीपार में वार्ड नंबर 15 व 16 में पायल मेडिकल स्टोर्स से मनोज राजपूत के मकान व आयुर्वेदिक हॉस्पिटल तक सड़क डामरीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। करीब 19.98 लाख रुपए की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का विधायक विधायक अरुण वोरा ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, अब्दुल गनी, संजय कोहले, गया पटेल, हमीद खोखर, शंकर ठाकुर, उषा ठाकुर व नागरिकगण उपस्थित थे। इस मौके पर वार्डवासियों ने विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

काफी समय से वार्ड पार्षद व वार्ड के नागरिक सड़क डामरीकरण की मांग कर रहे थे। वार्डवासियों की समस्या को देखते हुए विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी सदस्य व पार्षदों के साथ पहुंचकर सड़क डामरीकरण कार्य के लिए विधि विधान से भूमिपूजन किया। वोरा ने बताया कि शासन से वार्डों के भीतरी हिस्से में सड़क डामरीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। इन कार्यों का भूमिपूजन कर विकास कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। वोरा ने कहा कि शहर के नागरिकों की सुविधा के लिए बिजली, पानी, सड़क, नाली की व्यवस्था के लिए राशि की कोई कमी नही होने दी जाएगी। नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेगी।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा की पहल पर राज्य शासन द्वारा 3 करोड़ की राशि से शहर के वार्डों में सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है। विकास कार्यों के माध्यम से शहर वासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान पार्षद अमित देवांगन, अजय गुप्ता, जगमोहन ढीमर, देव सिन्हा, विकास यादव, कार्यपालन अभियंता आर.के.पांडेय,  सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, उपअभियंता विकास दमाहे मौजूद थे।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!