Breaking News

भाजपा का जेल भरो आंदोलन : भूपेश सरकार के खिलाफ सैकड़ों ने दी गिरफ्तारी

  • धार्मिक, सार्वजनिक, राजनीतिक कार्यक्रमों की अनुमति के लिए बने नियम-कानून को बताया काला कानून

द सीजी न्यूज 

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सार्वजनिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम ( धरना प्रदर्शन, रैली) के आयोजनों के लिए अनुमति के लिए 19 बिंदुओं के नए नियम बनाए गए हैं। भाजपा ने इसे काला कानून करार देते हुए आज प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन किया। दुर्ग में आंदोलन के तहत भाजपा कार्यकर्ता व संगठन पदाधिकारी मानस भवन परिसर में जुटे। सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, रमशीला साहू, विधायक विद्यारतन भसीन, भाजपा नेता राकेश पांडेय, वीरेन्द्र साहू, सांवला राम डहरे, प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, माया बेलचंदन, जागेश्वर साहू, डॉ. जयसिंह राजपूत सहित भाजपा नेता उपस्थित थे।

भाजपा सांसद विजय बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का नया नियम काला कानून है। यह कानून बनाकर लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है। भाजपा नेता राकेश पांडेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का ये सैलाब भूपेश के काले क़ानून को करारा जवाब है। मिनी आपातकाल को हटाना है और हम सभी को एक २०२३ में इस दमनकारी सरकार को उखाड़ना है। सभा को प्रेम प्रकाश पांडेय, उषा टावरी, विद्यारतन भसीन, वीरेंद्र साहू, साँवला राम डहरे, रमशीला साहू, नटवर ताम्रकार ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सोनी व मनोज मिश्रा ने किया।

सभा के बाद वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ कार्यकर्ता अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट की ओर रवाना होने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को मानस भवन के पास ही रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सैकड़ों की संख्या में गिरफ्तारी दी। गिरफ्तार भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को पं. रविशंकर स्टेडियम के अस्थायी जेल में रखा गया।

प्रदर्शन में जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, दिनेश देवांगन, कांतिलाल जैन, के एस चौहान, चैनसुख भट्टड़, दीपक चोपड़ा, जिला भाजयुमों अध्यक्ष नितेश साहू, सांसद प्रतिनिधि मनोज शर्मा, पार्षद अरुण सिंह, रिकेश सेन, गौरव शर्मा,  जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, अजय तिवारी, कांतिलाल बोथरा, काशीनाथ शर्मा, रोमनाथ साहू, गजेन्द्र यादव, प्रकाश साहू, अतुल पर्वत, गार्गीशंकर मिश्रा, अजय भसीन, दया सिंह, प्रमोद अग्रवाल, प्रेम साहू, विनोद सिंह, संजय बघेल, गोपाल बिश्ट, अवधेश चौहान, रश्मि सिंह, रोहन सिंह, विजय जायसवाल, शारदा प्रसाद गुप्ता, राहुल परिहार, कवर पाल, लोकेश पांडे के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!