Breaking News

दरगाह प्रांगण में लगाया वाटर कूलर : लोगों को मिलेगा स्वच्छ, शीतल पेयजल

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / दरगाह हजरत बाबा सैय्यद अब्‍दुर्रहमान शाह काबुली र.अ. पुराना बस स्‍टैण्‍ड दुर्ग के प्रागंण में दरगाह प्रबंध समिति व सालाना उर्स पाक कमेटी के सहयोग से भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं और आम जनता को राहत देने के लिए ‘’वाटर कूलर’’ लगाया गया है। सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा व दरगाह प्रबंध समिति के सदर हाजी साजिद अली व अन्‍य पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया।

यहां लोगों को निशुल्‍क शीतल पेयजल उपलब्‍ध हो सकेगा। इस अवसर पर रऊफ कुरैशी, युनूस पटेल, सैयद रज्‍जब अली, अहमद मुन्‍ना, हाजी इस्‍राईल बेग शाद, हैदर अली, मो. असलम, शफीक खान (अधिवक्‍ता), अबरार पुंवार, चन्द्रिका दत्‍त चन्‍द्राकर, आसिफ मिर्जा, अमीर भाई उपस्थित रहे।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!