Breaking News

14 साल से एवजी भूमि के लिए भटक रहे थे किसान : जनसमस्या निवारण शिविर में मिला न्याय

द सीजी न्यूज 

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन और एसडीएम अरूण वर्मा के निर्देशन में टेड़ेसरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 14 साल से पेंडिंग समस्या का निराकरण किया गया। एसडीएम अरुण वर्मा के समक्ष 12 मई 2022 को किसानों ने आवेदन देते हुए बताया कि कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव के रा.प्र.क्र. 4 अ 19 (6) वर्ष 2007-08 एक आदेश पारित किया गया था।

9 जून 2008 को पारित आदेश के अनुसार टेड़ेसरा की शासकीय भूमि खसरा नंबर 2769 को व्यवस्थापन के तहत निजी भूमि के एवज में भूषण आत्मज घसिया को 15 डिसमिल और भुखन आत्मज बिसाहू साहू को 28 डिसमिल भूमि आबंटित किया गया। आदेश के बावजूद भूमि चिन्हांकन कर भूमि नहीं दिखाया गया।

आदेश के परिपालन में  जनसमस्या निवारण शिविर में मिले आवेदन पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव के निर्देश पर 18 मई 2022 को पक्षकारों को पंचों और ग्रामवासियों के समक्ष भूमि चिन्हांकित कर कब्जा दिलाया गया। इस तरह जनसमस्या निवारण शिविर में 14 वर्षों से भटक रहे किसानों के आवेदन पर तत्काल निराकरण कर उनको राहत दी गई। 

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!