Breaking News

पेट्रोल और डीजल की कीमत घटी : उज्जवला योजना के गैस सिलेंडर के दाम भी कम

द सीजी न्यूज 

आम लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा रखा है। आज सरकार ने पेट्रोल पर 9.50 रुपए और डीजल पर 7.50 रुपए प्रति लीटर दाम घटा दिए हैं। केंद्रीय मंत्री सीतारमण ने 5 घोषणाएं की हैं, जिनमें घरेलू गैस से लेकर पैट्रोल-डीजल भी शामिल हैं, जिनके दामों में भारी गिरावट आई है।

  1. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹8 प्रति लीटर, डीजल पर ₹6 प्रति लीटर की कटौती की गई। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी।
  2. 1.10 करोड़ रुपए की उर्वरक सब्सिडी देने का ऐलान किया है, जो इस साल के बजट में ऐलान की गई 1.05 लाख करोड़ रुपए से अतिरिक्त होगी।
  3. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को ₹200 प्रति गैस सिलेंडर की सब्सिडी दी जाएगी।
  4. प्लास्टिक उत्पादों के लिए कच्चे माल पर सीमा शुल्क घटाया गया है।
  5. स्टील के कुछ कच्चे माल पर आयात शुल्क कम किया जाएगा। कुछ इस्पात उत्पादों पर निर्यात शुल्क लगाया जाएगा।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!