Breaking News

रंगबिरंगी रौशनी से जगमगाया दादा-दादी, नाना-नानी पार्क : सेल्फी लेने उमड़ने लगी भीड़

द सीजी न्यूज 

खूबसूरत साज सज्जा

दुर्ग/ सिविल लाइन स्थित दादा-दादी, नाना-नानी पार्क को नया स्वरूप देने के बाद यहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है। आकर्षक लाइटिंग और फाउंटेन जैसी कई साज सज्जा के बाद शुक्रवार को पार्क ओपन किया गया। पार्क का कायाकल्प होने के बाद यहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पार्क के हर हिस्से में लोग सेल्फी ले रहे हैं।

दादा-दादी, नाना-नानी पार्क में दिल की आकृति के साथ लोग खूब सेल्फी ले रहे है। महापौर धीरज बाकलीवाल और  आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा है कि कोरोना काल मे घरों लोग एक तरह से कैद रहे। उन कठिन दिनों की यादों को भूलने और मनोरंजन के लिए लोग पार्क आ रहे हैं। पहले यहां शाम के समय सीमित लोग ही आते थे। पार्क का स्वरूप बदलने के बाद यहां शाम को आने वाले लोगो की संख्या बढ़ गई है। पार्क की रौनक बढ़ने पर नागरिकों ने खुशी जताई है।

पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा ने कहा कि पार्क में लव दुर्ग का सेल्फी पाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र है। पार्क में बनी प्रतिमाओं में एक बच्चा अपने पिता के साथ खेलते हुए नजर आ रहा है। इसे देखकर बच्चे बेहद खुश हैं। यहां आए लोगों ने कहा कि सेल्फी पॉइंट को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। दुर्ग के पार्क को पहली बार इतनी खूबसूरती से संवारा गया है। सेल्फी पॉइंट शहर के अन्य पार्क में भी बनने चाहिए।

पार्क की दीवारों पर पशु-पक्षियों समेत सुंदर- सुंदर कलाकृति लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है। पार्क के बीच में कई मूर्तियां लगाई गई हैं। इससे बच्चों को अपने बुजुर्गों के प्रति आदर, सम्मान और स्नेह की प्रेरणा मिलेगी। रंगीन फव्वारे के बीच खड़े होकर गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!