Breaking News

चेतना महिला पुलिस स्वयंसेविकाओं ने सांसद सरोज पांडेय से गुहार लगाई : बहाली की मांग की : 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

द सीजी न्यूज 

चेतना महिला पुलिस स्वयंसेविका को दोबारा स्थायी रूप से बहाल करने के लिए दुर्ग और कोरिया जिले की चेतना महिला पुलिस स्वयंसेविकाओं ने आज राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय से मुलाक़ात की। उन्होंने सरोज पांडेय को अपनी १२ सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा।

सरोज पांडेय ने आश्वस्त करते हुए कहा कि चेतना महिला पुलिस स्वयंसेविकाओं को स्थायी रूप से बहाल करने के लिए वे उचित पहल करेंगी। इन स्वयंसेविकाओं की सेवाएं 1 अप्रैल से नहीं ली जा रही हैं। सरोज पांडेय ने उनकी सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद मदद करने का आश्वासन दिया है।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!