Breaking News

दुबई में बिकी कोंडागांव में बनी ट्राइबल ज्वेलरी

  • मुख्यमंत्री ने स्वसहायता समूह की महिलाओं को सौंपा 1 लाख रुपए का चेक

द सीजी न्यूज

कोंडागांव की पंखुड़ी सेवा समिति से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाई बेल मेटल की श्रृंगार ट्राइबल ज्वेलरी अब दुबई के सराफा बाजार में बिक रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज समिति की महिलाओं को दुबई एक्सपोर्ट किये गए बेल मेटल ट्राइबल ज्वेलरी की कमाई का 1 लाख रुपए का चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इन महिलाओं द्वारा अपने हुनर को ताकत बना कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने की तारीफ की। कोंडागांव जिला प्रशासन और पंखुड़ी सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं को श्रृंगार ट्राइबल जेवेलरी बनाने सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!