Breaking News

​​​​​​​मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूपत साहू के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

  • विधायक अरुण वोरा ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई व दुर्ग जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता  भूपत साहू के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। भूपत साहू कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री बघेल ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके शोक-संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

सादगी पसंद नेता थे भूपत साहू – वोरा

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भूपत साहू के निधन पर गहरा शोक जताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वोरा ने कहा कि वे बेहद विनम्र और सादगी पसंद जनप्रतिनिधि थे। कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा से भूपत साहू के काफी आत्मीय संबंध रहे हैं। वोरा ने कहा कि भूपत साहू का निधन दुर्ग जिले में कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!