द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ शासन ने 6 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार ऊर्जा विभाग के सचिव और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनी के अध्यक्ष अंकित आनंद को उनके वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गरियाबंद की कलेक्टर नम्रता गांधी को अब संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।
रायपुर नगर निगम के आयुक्त प्रभात मलिक को गरियाबंद का कलेक्टर बनाया गया है। जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि मित्तल को अब जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर पदस्थ किया गया है। जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और स्मार्ट सिटी रायपुर के प्रबंध संचालक मयंक चतुर्वेदी को आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए उन्हें स्मार्ट सिटी रायपुर के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह से अनुभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा जिला दक्षिण बस्तर अविनाश मिश्रा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
