द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मंत्रिमंडल के सहयोगियों, कांग्रेस नेताओं के साथ फ़िल्म भूलन द मेज देखने पहुंचे। यह फिल्म नेशनल फ़िल्म अवार्ड से सम्मानित की गई है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक प्रचलित मान्यताओं को कहानी का रूप देकर लिखी गई संजीव बख्शी के उपन्यास भूलन कांदा पर आधारित इस फिल्म की काफी सराहना हो रही है। फिल्म का निर्देशन मनोज वर्मा ने किया है।
फिल्म देखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ जलसंसाधन एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, वन विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित अन्य कांग्रेस नेता फिल्म देखने पहुंचे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
