Breaking News

जनसमस्या समाधान शिविर : ज्येष्ठ नागरिक संघ ने पद्मनाभपुर में श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर खोलने की मांग की

  • सस्ती दवा व जनहित समस्या की मांगो का होगा निदान : महापौर

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / आज पद्मनाभपुर स्थित विवेकानंद भवन में नगर निगम का जन समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ज्येष्ठ नागरिक संघ ने विवेकानंद भवन एरिया में श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर खोलने की मांग की, ताकि बुजुर्गों को सस्ती दवाइयां मिल सके। ज्येष्ठ नागरिक संघ ने मांग करते हुए कहा कि धन्वंतरि मेडिकल स्टोर की सुविधा मिलने पर बुजुर्गों को जेनेरिक दवाइयां सस्ती कीमत पर मिलेगी।

मौके पर मौजुद महापौर धीरज बाकलीवाल ने जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोलने पर सहमति जताते हुए शासन स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होने प्रस्तावित मेडिकल स्टोर के लिए स्थल निरीक्षण भी किया। इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सभापति राजेश यादव, एल्डरमैन राजेश शर्मा, पार्षद  कमला शर्मा, हेमा शर्मा, एमआईसी सदस्य दीपक साहू, हमीद खोखर, मनदीप भाटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इससे पहले आज सुबह 10 बजे आयुक्त हरेश मंडावी ने शिविर में पहुंचकर प्राप्त आवेदनों का विभागवार निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकृत करने के निर्देश दिये। आज वार्ड क्रमांक 45 और 46 में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए। राशन कार्ड, पेंशन से संबंधित प्राप्त आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण किया गया। नये राशन कार्ड, आवास योजना से संबंधित और लोककर्म विभाग, पेयजल विभाग से संबंधित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित किये गए।

2 जून को वार्ड क्रमांक 47 और 48 का जन समस्या समाधान शिविर शासकीय गुरूनानक स्कूल रायपुरनाका में आयोजित किया गया है। संबंधित वार्ड के नागरिक शिविर में उपस्थित होकर अपनी मांगों या शिकायत से संबंधित आवेदन दे सकते हैं। 

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!